PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शराब घोटाले में घिरे दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य पर की ED ने बड़ी करवाई,

ed-big-action-liquor-scam-property-many-people-including-manish-sisodia-attached

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय यानी (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया सहित अन्य लोगों की संपत्ति कुर्क कर ली है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली शराब घोटाले के मामले में 52.24 करोड़ रुपए की संपत्ति अब तक कुर्क की गई है। इसमें मनीष सिसोदिया के अलावा अमनदीप सिंह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा और अन्य लोग शामिल हैं।

बताया गया है कि कुर्क संपत्ति में मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की 02 अचल संपत्तियां हैं। इसके अलावा राजेश जोशी व चेरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के भूमि और फ्लैट शामिल हैं। इसके साथ गौतम मल्होत्रा के भी कुछ जमीन और फ्लैट बताए जा रहे हैं।

कुर्की में 44.29 करोड़ की चल संपत्ति भी शामिल है। इसमें मनीष सिसौदिया के 11.49 लाख रुपए, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड 16.45 करोड़ रुपए और अन्य के बैंक खातों में पड़े हुए हैं। आज की कार्रवाई शराब घोटाला मामले में जारी किया गया दूसरा कुर्की आदेश है। पहला कुर्की आदेश 76.54 करोड़ रुपये की अचल/चल संपत्तियों का दिया गया था। इसमें विजय नायर, समीर महंद्रू, अमित अरोड़ा, अरुण पिल्लई और अन्य लोग शामिल थे।

इस मामले में अबतक कुल कुर्की 128.78 करोड़ रुपए की हुई है। हालांकि शराब घोटाला मामले में शामिल अपराध की आय कम से कम 1934 करोड़ रुपए है। ईडी ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और 05 अभियोजन शिकायतें दर्ज की हैं। आगे की जांच की जा रही है।

Latest News