PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मां चिंतपूर्णी दरबार और हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वालों के लिए बड़ी और हम खबर,

important-news-for-those-visiting-maa-chintapurni-durbar-and-himachal-pardesh

पीटीबी न्यूज़ “धार्मिक” : सावन का महीना शुरू हो चुका है और अगले महीने मां चिंतपूर्णी और चामुंडा देवी में मेले शुरू होने जा रहे हैं। लाखों श्रद्धालु जालंधर से मां के मेलों में दर्शनों के लिए जाते हैं उसके बावजूद लम्मा पिंड से लेकर झंडू सिंघा तक खस्ता हालत रोड को न तो बनाया जा रहा है और न ही पैचवर्क करवाया जा रहा है। दरअसल, रोड की खस्ता हालत के कारण 20 से अधिक कॉलोनियों और 10 से अधिक गांव इससे परेशान हैं।

वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इस रोड के बारे में लिखित में शिकायत भी दे चुके हैं और मांग भी कर चुके हैं कि जल्द रोड तैयार की जाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब बरसात में इस रोड में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि इस रोड पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि न तो पैदल चलने वाला सुरक्षित है और न ही वाहन चलाना। बरसात का पानी कई-कई दिनों तक रोड पर जमा रहता है।

इस रोड पर सबसे ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है लेकिन जब बरसाती पानी भर जाता है तो उसमें से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। होशियारपुर रोड पर जितने भी दुकानदार और कॉलोनियों के लोग हैं उनका कहना है कि हिमाचल जाने के लिए लोगों ने अपना रूट ही बदल दिया है या तो वे फगवाड़ा होकर जा रहे हैं या फिर वे ऊपर से होते हुए होशियारपुर जा रहे हैं। इन दोनों रूटों से वाहन चालकों को 10 से 15 किलोमीटर का सफर जरूर ज्यादा पड़ता है

लेकिन 3 से लेकर 5 फुट तक जो गड्ढे होशियारपुर रोड पर पड़े हुए हैं उससे छुटकारा मिल जाता है और वाहन टूटने से बच जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी टू व्हीलर चालकों को होती है। ऐसे में हिमाचल जाने के लिए लोगों ने अपना रूट ही बदल दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण कई जगह लैंडस्लाइट की घटनाएं सामने आ रही है। पिछले 36 घंटों में राज्य में 13 लैंडस्लाइड और 9 अचानक बाढ़ की सूचनाएं है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है और साथ ही एक हेल्‍पलाइन नंबर – 1100,1070,1077 भी जारी किया है।

Latest News