PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर में सामाजिक शिष्टाचार पर कार्यशाला का आयोजन,

ivy-world-school-workshop-on-empowering-students-with-social-skills

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : वासल एजुकेशन सोसाइटी के आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्रों के बीच सामाजिक क्षमताओं को विकसित करके उन्हें अपने व्यक्तित्व को निखारने का अवसर देने के लिए सामाजिक शिष्टाचार पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. सीमा पुरी ने अपने विचार और अनुभव व्यक्त किए।

उन्होंने छात्रों को अपने व्यक्तिगत जीवन में सफल होने के लिए सामाजिक शिष्टाचार, आत्म विश्वास , भोजन के समय पर शिष्टाचार तथा संचार कौशल को विकसित करना आवश्यक बताया। उन्होंने भविष्य की सफलता के लिए सामाजिक शिष्टाचार बढ़ाने हेतु छात्रों को बहुत ही महत्वपूर्ण युक्तियाँ तथा सूत्र दिए।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालय के छात्रों का सर्वपक्षीय को सुनिश्चित करना तथा सामाजिक कर्तव्यों और अधिकारों को सही रूप में निर्वाह करने के लिए तैयार करना था जिसमें समाज के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी सामाजिक शिष्टाचार से छात्र अपने व्यक्तित्व को प्रस्तुत कर सके ।

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान श्री के.के.वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव वासल जी ,उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी ,सी.ई.ओ श्री राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल जी ने इस कार्यशाला के आयोजन की प्रशंसा की और छात्रों को इस प्रकार की कार्यशालाओं से भरपूर लाभ उठाने को कहा और उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन का प्रण दोहराया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने डाॅ. सीमा पुरी को धन्यवाद देते हुए उनके बताए सूत्रों को जीवन में अपनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।

Latest News