PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब की सड़कों पर अब नहीं होंगे हादसे, पंजाब के मुख्यमंत्री ने पुलिस को दिया खास तोहफा

punjab-chief-minister-bhagwant-mann-provided-hi-tech-new-vehicles-for-road-safety-force-to-punjab-police

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जिले में ‘सड़क सुरक्षा बल’ के लिए पंजाब पुलिस को हाईटेक नए वाहन मुहैया करवाए गए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खुद इन गाड़ियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर दिन औसतन 14 मौतें हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस के कंधों पर पहले से ही काफी भार है, 

इसलिए सड़क दुर्घटनाओं से निपटने के लिए ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ का गठन किया गया है। इस फोर्स को 129 हाईटेक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा इन गाड़ियों के साथ एक एंबुलेंस और एक रिकवरी वैन भी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मौतों को कम करना है। उक्त वाहनों के लिए 1500 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फोर्स दिन-रात काम करेगी और कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर कोई भी व्यक्ति सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए ताकि उस व्यक्ति की जान बचाई जा सके।

Latest News