PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, दो स्कूल बसों की ट्रक से हुई भीषण टक्कर, 25 के करीब बच्चे हुए घायल, मचा हड़कंप,

two-school-buses-collide-with-truck-in-moga-big-accident-news-punjab

PTB Big Sad न्यूज़ मोगा : पंजाब के जिला मोगा से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते गांव मेहना के पास मोगा-लुधियाना रोड पर एक सीमेंट से भरे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और उसने स्कूल बस को टक्कर मार दी, इस भयानक हादसे में पीछे से आ रही दूसरी बस भी चपेट में आ गई और टक्करा गई। दोनों बसों में लगभग 60 बच्चे मौजूद थे, इनमें करीब 25 बच्चों को चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार इन सभी घायल बच्चों को मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद बच्चों के घायल होने की सुचना के बाद परिजन भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और अपने घायल बच्चों को ढूंढने लगे, पता चला है की परिजनों के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही गांव वालों की मदद से पुलिस घायल कुछ बच्चों को अस्पताल लेकर जा चुकी थी। इस घटना के बाद हर तरफ चीखपुकार सुनने को मिल रही थी।

Latest News