PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों में देशभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से “मोहब्बत ए वतन” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ करवाई गईं। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, मौलिकता और देश के प्रति सम्मान का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति कविताएं, लघु एनैक्टमन्ट, पेपर बैग प्रतियोगिता, तिरंगा बनाना, स्लोगन और डांस आदि अनेक प्रतियोगिताएँ शामिल की गईं।इस अवसर पर विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्रों ने देश के प्रति अपने मनोभावों को प्रकट किया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों जैसे “देश मेरा रंगीला”, “वंदे मातरम” और “माँ तुझे सलाम” आदि का चुनाव कर शानदार प्रस्तुतियों से सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस सभा को चारचाँद लगाने के लिए रेडियो के आर. जे हिमांशु और विक्रांत जी भी विशेषतौर पर पधारे।
वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान श्री के.के वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी.ई.ओ श्री राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी ने सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की और कहा ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद, देशभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने में सहायक होती हैं,
इसलिए भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।आईवी वर्ल्ड स्कूल,जालंधर वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमति एस.चौहान, जी ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की ।






































