PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मलेशिया एयरलाइंस अब अमृतसर से, सीधी उड़ान शुरू होने से पर्यटकों और कारोबारियों को होगा बड़ा फायदा, इस दिन से होगी शुरुआत,

malaysia-airlines-will-start-direct-flight-from-kuala-lumpur-to-amritsar-from-november-8-big-news

PTB Big न्यूज़ अमृतसर / चंडीगढ़ : मलेशिया एयरलाइंस ने आठ नवंबर 2023 से कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए फ्लाइट शुरू करने का एलान किया है। इसके शुरू होने पर आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, हांगकांग समेत कई अन्य दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की हवाई यात्रा करना आसान हो जाएगा। फ्लाई अमृतसर इनीशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला और विकास मंच के सचिव योगेश कामरा ने कहा कि यह उड़ान 

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू होने पर इन देशों में बसे पंजाबियों के लिए सुविधाजनक होगा। उन्होंने बताया कि कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने वाली मलेशिया एयरलाइन मलेशिया की तीसरी एयरलाइन होगी। मौजूदा समय में बैटिक एयर सप्ताह में तीन दिन, जबकि एयर एशिया एक्स-3, सितंबर से इस रूट पर हफ्ते में चार दिन इन उड़ानों का संचालन करेगी। 

उन्होंने बताया कि मलेशिया एयरलाइन की वेबसाइट पर उपलब्ध समय सूची के मुताबिक एयरलाइन हर बुधवार और शनिवार वाले दिन संचालन करेगी। उन्होंने बताया कि यह फ्लाइट कुआलालंपुर से शाम 6:50 बजे उड़ान भरकर रात 10:10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अमृतसर से फिर रात 11:25 बजे रवाना होकर अगली सुबह 7:30 मलेशिया (कुआलालंपुर) पहुंचेगी। इस नई उड़ान के एलान पर खुशी व्यक्त करते हुए 

गुमलाटा और कामरा ने कहा कि फ्लाइट अमृतसर इनीशिएटिव की तरफ से लगातार इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मलेशिया एयरलाइन कुआलालंपुर के जरिये सिर्फ दो से तीन घंटों में यात्री मेलबोर्न, सिडनी, पर्थ, एडीलेज, ओकलैंड, बैंकाक, फुकेट, हांगकांग, मनीला समेत कई अन्य शहरों को जोड़ेगी। विदेश में बसे पंजाबी भाईचारे के पास अब दिल्ली एयरपोर्ट के जरिये जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

Latest News