PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

शहर का प्रसिद्ध Spa Center हुआ अचानक बंद, गुस्से में आये ग्राहकों ने किया प्रदर्शन

people-also-got-upset-due-to-closure-of-punjab-ludhiana-spa-center

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में लगातार खुल रहे अवैध सपा सेंटरों से जिला प्रशासन तो परेशान हैं। वहीं स्थानीय लोग भी इनके इलाकों में खुलने से परेशान हो चुके हैं क्योंकि आये दिन उनके इलाकों में पुलिस द्वारा की जा रही रेड से इलाके का नाम भी खराब हो रहा है। वहीं इनके बंद होने से भी Spa सेंटरों में आने वाले ग्राहक भी खराब हो रहे हैं। यह सुनने में अट-पटा जरूर है, लेकिन यह बात सच है कि Spa सेंटरों में आने वाले ग्राहक भी बहुत परेशान हो चुके हैं।

.

यह भी पढ़ें : अमेरिका के राष्ट्रपति के बेटे को जाना होगा जेल, दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला,

.

मिली जानकारी के अनुसार मामला वेव मॉल में स्थित एक स्पॉ सैंटर का बताया जा रहा है। जहां के ग्राहकों को बिना सूचित किए अनिश्चित काल के लिए Spa सेंट्रर बंद हो गया, जिसके कारण स्पॉ सैंटर के कई ग्राहकों में भारी रोष देखने को मिला है। स्पॉ सैंटर के एक ग्राहक समित जैन ने बताया कि वह बीते 5-7 दिन से लगातार कॉल कर रहा है। परंतु स्पॉ सैंटर का लेंड लाइन नंबर कोई पिक नही कर रहा है। गत दिवस मसाज करवाने के लिए जब वह उक्त स्पॉ सैंटर में गया तो बंद था। उसने कुछ दिन पहले ही हजारों रुपए देकर मसाज सैंटर में मैंबरशिप ली थी। परंतु स्पॉ सैंटर अचानक बंद होने से उसे न तो मसाज की सेवा मिल रही है ओर न ही उसे रकम लौटाई गई है।

.

समित ने बताया कि उसकी तरह सैंकड़ो ऐसे कस्टमर है जो कि उक्त मसाज सैंटर में जाते है। परंतु बंद होने के कारण उनकी रकम डूब गई । ऐसा करके स्पॉ सैंटर के मालिक ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। इसकी शिकायत उन्होंने इलाका पुलिस को दी है। इस सबंधी स्पॉ सैंटर के मालिक से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि मॉल की ओर से लीज 31 अगस्त को अचानक रद्द कर दी गई है। जिस कारण वे ओर उनका स्टॉफ कस्टमर्स को सूचित नही कर पाया।

.

.

उनके पंजाब के कई अन्य शहरों में स्पॉ सैंटर्स है, वहां जाकर भी वे मसाज सेवा ले सकते है। फिलहाल उन्हें पता चला है कि कस्टमर्स नाराज और रोष में है तो उनसे संपर्क कर मैंबरशिप व बैलेंस रुपयों को जल्द से जल्द लौटाया जाएगा। वहीं इस सबंधी थाना डिवीजन नंबर 5 प्रभारी नीरज चौधरी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें स्पॉ सैंटर के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस बनती कारवाई करेगी।

.

आपको यह भी बता दें कि यह बात भी जग जाहिर है कि महानगर में कई ऐसे स्पॉ सैंटर्स है जहां मसाज के नाम पर जिस्म फिरोशी का धंधा पनप रहा है। कुछेक ही ऐसे स्पॉ सैंटर्स है। जहां सही मायने में शारीरिक थकान मिटाने ओर तरो ताजा होने के लिए मसाज की सेवाएं दी जाती है। अधिकतर स्पॉ सैंटर्स में अवैध व अनैतिक कार्य होते है। जिस कारण लुक छिप कर मैंबरशिप लेने वाले कस्टमर्स स्पॉ सैंटर के अचानक बंद होने के बावजूद सामने आकर नही शिकायत कर पा रहे है। महानगर में प्रत्येक महीने 2-3 स्पॉ सैंटर अचानक बंद हो रहे है। जिस कारण मसाज करवाने वाले कस्टमरों को भारी चूना लग रहा है।

.

Latest News

Latest News