PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

बड़ी ख़बर, छात्रा की आशिक ने की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

uttar-pradesh-girl-student-shot-dead-lucknow-accused-arrested-big-breaking-news

PTB Crime न्यूज़ लखनऊ : लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सैयद अली अब्बास ने बताया, ‘‘हमें निष्ठा त्रिपाठी (23) नाम की छात्रा के बारे में जानकारी मिली है, जिसे बृहस्पतिवार तड़के अस्पताल में मृत लाया गया था।’’ छात्रा मूल रूप से हरदोई की रहने वाली थी और यहां अयोध्या रोड पर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में स्रातक तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

.

.

अब्बास ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के बाद हमने बृहस्पतिवार को आदित्य देव पाठक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और घटना में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्तौल बरामद कर ली है।’’ मूल रूप से बलिया का निवासी पाठक खुद को ठेकेदार बताता है। वह चिनहट थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। छात्रा एक सोशल मीडिया मंच के माध्यम से पाठक के संपर्क में आयी थी।

.

.

अधिकारी ने कहा, ‘‘निष्ठा बुधवार रात को पाठक के किराए के अपार्टमेंट में गई थी। उनके बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद युवक ने उसे गोली मार दी।’’ बाद में पाठक निष्ठा को अस्पताल ले गया और वहां से भाग गया। अस्पताल के कर्मचारियों को जब पता चला कि गोली लगने से उसकी मौत हो गई है तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया गया। इस संबंध में चिनहट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

.

.

.

Latest News