PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

KMV द्वारा 6 रिसर्च प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिए प्राध्यापकों एवं छात्राओं को बांटी गई सीड मनी,

kmv-disburses-seed-money-to-faculty-students-to-undertake-6-research-projects

KMV द्वारा शोध को बढ़ावा देने के लिए एक उल्लेखनीय पहल,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा प्राध्यापकों एवं छात्राओं में गुणवत्ता पर आधारित शोध के माध्यम से बौद्धिक आधार विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। अपने प्राध्यापकों एवं छात्राओं में शोध को बढ़ावा देने की एक अन्य पहल में कन्या महाविद्यालय के द्वारा शोधकर्ताओं को 660000 रुपये की प्रारंभिक राशि स्वीकृत की गई।

कॉलेज के रिसर्च सेल की ओर से सभी विभागों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जिन की प्रस्तुति रिसर्च बोर्ड के सामने एक बैठक में प्रस्तुत की गई। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस मीटिंग के दौरान फिज़िक्स विभाग, केमिस्ट्री विभाग, बायोटेक्नोलॉजी विभाग, जूलॉजी विभाग, गणित विभाग, संगीत विभाग, साइकोलॉजी विभाग, बॉटनी विभाग आदि के द्वारा रिसर्च बोर्ड को प्रस्तुति दी गई।

इन प्रस्तुतियों के बाद, बोर्ड ने शोधकर्ताओं को बहुमूल्य सुझाव दिए और छह विभागों के प्रस्तावों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें से दो रिसर्च प्रोजेक्ट्स फिज़िक्स विभाग को, तीन रिसर्च प्रोजेक्ट्स केमिस्ट्री विभाग को और एक रिसर्च प्रोजेक्ट बायोटेक्नोलॉजी विभाग को आवंटित किया गया। मैडम प्रिंसिपल ने के.एम.वी. के रिसर्च सेल और सभी विभागों के प्रयासों की सराहना की।

इसके साथ ही उन्होंने प्राध्यापकों को छात्राओं को एडवांस रिसर्च में शामिल करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इन शोध गतिविधियों में प्राध्यापकों की भागीदारी उनके ज्ञान में वृद्धि करेगी वहीं साथ ही और उन्हें अपने विषय के बारे में अपडेट भी मिलेगा जिससे छात्राएं भी लाभान्वित हो सकेंगी।

Latest News