PTB Big Breaking न्यूज़ कनाडा : कनाडा के रक्षा मंत्री डोमिनिक लोबलांक ने खालिस्तान समर्थक आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को नसीहत दी है। उन्होंने कहा- कनाडा में नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। दरअसल दो दिन पहले पन्नू ने वीडियो जारी करके भारतीय मूल के हिंदुओं को कनाडा छोड़कर वापस जाने की धमकी दी थी।
. .वीडियो में उसने कहा कि हिंदुओं का देश भारत है और वे कनाडा को छोड़कर इंडिया लौट जाएं। कनाडा में वही सिख रहेंगे, जो खालिस्तान समर्थक हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रक्षामंत्री डोमिनिक ने कहा- सभी कैनेडियन अपने भाईचारे में सुरक्षित महसूस करने के हकदार हैं। हिंदू कैनेडियन को निशाना बनाने वाली वीडियो कैनेडियन सिद्धांतों के उलट है।
.
.हमले, नफरत, डराना या डर का माहौल पैदा करने वाली कार्रवाइयों की यहां कोई जगह नहीं है। यह बयान देकर कनाडाई सरकार ने पन्नू को चुप रहने की नसीहत दे दी है। कनाडा के रक्षामंत्री डोमिनिक के अलावा सिख सांसद व मंत्री हरजीत सज्जन ने भी इस वीडियो की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को देश छोड़ने के लिए कहना आजादी और दयालुता का प्रतीक नहीं है।
. . .






































