PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के फाइनल ईयर के छात्रों के लिए प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है l संस्थान के प्रिंसिपल डॉ.संदीप लोहानी ने बताया कि होटल मैनेजमेंट संस्थान हमेशा ही अपनी उच्च प्लेसमेंट के लिए देश विदेश में जाना जाता है।
.
.
इसी परम्परा को आगे बढाते हुए संस्था ने अपनी पहली प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जिसमें 9 छात्रों का सिलेक्शन फेयर माउंट जयपुर के लिए हुआ है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों का चयन विभिन्न विभागों में हुआ है जिसमें लखबीर, लवजोत कौर, हरविंदर सिंह, राजविंदर कौर और सिमरनजीत सिंह का कुलिनरी डिपार्टमेंट में, आकाशदीप का हाउसकीपिंग में,

.
.
अंजली कुमारी का फ्रंट ऑफिस में तथा जसकरण और नवनीत कौर का चयन फ़ूड एंड बेवरीज सर्विस डिपार्टमेंट में आकर्षक पैकेज पर हुआ हैl ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा ने बताया कि छात्रों को प्लेसमेंट के पर्याप्त अवसर और ऑप्शन दिए जाएंगे जिसमें से वह अपने पसंदीदा जॉब को चुन सकते हैं l
.
ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया की संस्थान सिर्फ देश के विभिन्न शहरों में ही नहीं बल्कि विदेश में भी रोजगार के अवसरों को मुहैया करा रहा है उन्होंने बताया की विदेश में कार्य कर रहे संस्थान के पूर्व छात्र इस दिशा में लगातार संस्थान के संपर्क में रहकर इस कार्य को कर रहे हैं।
.
.






































