PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Fukrey 3 फिल्म की प्रमोशन के लिए इस देश के लिए रवाना हुई ‘फुकरे 3’ की स्टारकॉस्ट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म,

bollywood-fukrey-3-pulkit-samrat-richa-chadha-pankaj-tripathi-manjot-singh-head-to-dubai-for-the-film-promotions-filmyzilla-filmyzilla-filmyzilla-movies

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” : फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘फुकरे 3’ का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। ‘फुकरे 3’ के मजेदार ट्रेलर ने वास्तव में दर्शकों के बीच उत्साह को अलग ही स्तर तक बढ़ा दिया है। ट्रेलर के बाद फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए। फिल्म के मेकर्स से लेकर फिल्म की टीम रिलीज से पहले किसी भी प्रकार का कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अब खबर आ रही है कि ‘फुकरे ‘3 की टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई रवाना हो गई है।

.

.

‘फुकरे 3’ की रिलीज से केवल पांच दिन बचे हैं। दर्शक अब बड़े पर्दे पर कॉमेडी मनोरंजन का अनुभव करने और अपने पसंदीदा पात्रों हन्नी, भोली पंजाबन, चूचा, लाली और पंडित जी को वापस देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के बीच एक बज बना दिया है, जिसे लेकर दर्शकों का उत्साह आसमान छू रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म का गाना और प्रोमो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच पुलकित सम्राट ने तस्वीर साझा कर फैंस को जानकारी दी है कि ‘फुकरे 3’ की टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई के लिए रवाना हुई है।

.

.

पिछले दिनों निर्माताओं ने ‘फुकरे 3’ के ‘अनलॉक द मैडनेस’ नाम के साथ विशेष प्रोमो जारी किया था, जिसमें असीमित फुकरापंती की एक झलक दिखाई गई थी।, जिसमें ‘चूचा’ का मजेदार अंदाज दिखा। वीडियो की शुरुआत फिल्म में पंडित जी की भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है, जो कहते हैं, “राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं, जो सफल हो सकते हैं, एक चूचा जैसा और दूसरा भोली जैसी।” यह प्रोमो भी दर्शकों के बीच खूब वायरल हुआ था।

.

.

पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अभिनीत ‘फुकरे 3’ लोगों को खूब हंसाने का वादा करती है। फिल्म में इस बार अली फजल नजर नहीं आएंगे। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा के जरिए निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

.

Latest News