PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब, ज्वैलर शॉप में घुसे लुटेरे, चाकू से काटी गर्दन, सवा लाख कैश, 10 किलो चांदी और 10 तोले सोना ले उड़े लुटेरे,

punjab-ludhiana-bike-riding-miscreants-looted-jeweler-big-crime-news

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में गुरुवार को बदमाशों ने ज्वैलर को दुकान के अंदर बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाश करीब सवा लाख कैश. 8 से 10 किलो चांदी और 10 तोले सोना ले गए हैं। यही नहीं उन्होंने ज्वैलर का चाकू से गला भी काटा है। बदमाशों के पास एक खिलौना पिस्तोल भी थी। जमालपुर की आहलुवालिया कॉलोनी में दुकानदार अमीर चंद दुकान को लॉक लगाकर अंदर रेस्ट कर रहा था।

.

.

इस दौरान बाइक पर दो युवक आए। जिन्होंने दुकान का गेट खटखटाया। अमीर चंद ने ग्राहक समझ कर लॉक खोल दिया। इसके बाद बदमाशों ने दुकानदार को गालियां दी और उसे बंधक बना लिया। दुकानदार ने शोर मचाया, लेकिन शीशे बंद होने के कारण लोगों तक आवाज नहीं पहुंच पाई। बदमाशों ने दुकान को अंदर से लॉक लगा लिया। करीब 8 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। बदमाश अपने साथ एक बैग लेकर आए थे।

.

.

नजदीकी दुकानदार मोना ने बताया कि दुकान के अंदर अमीर चंद खून से लथपथ हालत में थे। उन्हें फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना स्थल पर इलाका पुलिस पहुंची। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की फुटेज चेक की है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। टीम ने दुकान से कई क्लू इकट्‌ठे किए। बदमाश बाइक चलता ही छोड़ कर दुकान के अंदर घुसे थे।

.

.

.

Latest News

.