PTB Political न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य Sanjay Singh की दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में जालंधर के MP Sushil Rinku, Minister Balkar Singh ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नकोदर चौक के पास धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से विरोधियों को दबाना चाहती है।
. .MP Sushil Rinku ने कहा कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ गिर रहा है। अपनी हार देखकर बौखलाई भाजपा सरकार एक ही दिन में ED की 50-50 जगह छापेमारी करवा रही है। केंद्र की सरकार विरोधियों को पूरी तरह से कुचलने पर आ गई है। जालंधर के MP Sushil Rinku ने कहा कि राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने एक सर्वे करवाया था, जिसमें कहा गया कि किसी भी राज्य में भाजपा की सरकार नहीं आ रही है।
.

भाजपा अब अगले साल होने जा रहे 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी डरी और घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की यह हरकतें कर रहे हैं उनकी घबराहट साफ नजर आ रही है। Sushil Rinku ने कहा कि संजय सिंह एक साधारण राज्य सभा सदस्य हैं। उनके दिल्ली की सरकार में कोई पद नहीं है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार के फैसलों में उनकी कोई दखल अंदाजी भी नहीं है। न ही वह कोई साइनिंग अथॉरिटी है।
. .MP Sushil Rinku ने कहा कि जब किसी मामले से उनका कोई लेना-देना ही नहीं है तो फिर उनकी गिरफ्तारी किस आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह का कसूर सिर्फ इतना है कि वह सरकार के गलत कामों का विरोध करते थे। राज्य सभा में भी केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते थे। उन्होंने कहा कि वैसे भी जिस शराब घोटाले के मामले में Manish Sisodia जेल में बंद किया हुआ है वह सारे का सारा फर्जी मामला है। उन्होंने कहा कि इतनी छापेमारी के बावजूद भी ED खाली हाथ है।
.






































