PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी खबर, प्रसिद्ध अभिनेत्री की गर्दन पर रखी नाैकर ने पिस्ताैल, लूटे नकदी और सोने के गहने,

servant-loot-with-bollywood-actress-nikita-rawal-mumbai-big-news

PTB Big न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस निकिता रावल के साथ उनके ही नाैकर ने अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। ‘गरम मसाला’ और ‘ब्‍लैक एंड व्‍हाइट’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकी निक‍िता से बंदूक के बल पर 3.5 लाख रुपये लूटे गए हैं। इस बारे में पीडि़ता निकिता ने बताया कि जब उन्होंने लुटेरों को रोकने की कोश‍िश की कि तो उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी गई।

.

.

एक्‍ट्रेस ने इस बाबत मुंबई पुलिस में FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को ग‍िरफ्तार कर लिया है। निकिता ने बताया कि आज से चार-पांच महीने पहले मैंने अपने घर में एक हाउस हेल्प रखा था। लड़का दिखने में अच्छा और स्वभाव से डिसेंट ही लग रहा था।

.

servant-loot-with-bollywood-actress-nikita-rawal-mumbai-big-news

.

हालांकि इन चार पांच महीनों में मेरे घर से लगातार चीजें गायब होती जा रही थीं। एक बार तो मैंने नोटिस किया कि मेरे बैग से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए हैं, मैंने उससे पूछा भी क्या तुमने लिया है।

.

.

सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस निकिता रावल के घर से 3.5 लाख नकद, कुछ सोने गहने और एक प्लेटिनम की रिंग की चोरी हुई। चोरी करने वाला उनका नौकर समेत कुछ गुंडे शामिल थे। एक्ट्रेस ने बताया कि, इतना ही नहीं बंदूक भी उन पर तानी हुई। पुलिस ने केस में फौरन कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। निकिता ने बताया कि उनके नौकर ने उन्हें गर्दन काटने की धमकी दी थी।

Latest News

.