PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

जिला कपूरथला में गुरुद्वारा विवाद मामला : 5 निहंगों के अलावा 40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR,

kapurthala-gurudwara-firing-case-sultanpur-lodhi-gurdwara-shree-akal-bunga-sahib-big-breaking-news

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : जिला कपूरथला के अधीन पड़ते सुल्तानपुर लोधी में बीते दिनों हुए गुरुद्वारा श्री बुंगा साहिब में फायरिंग से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो 21 नवंबर का बताया गया है। इसमें बाबा मान सिंह और उनके गुट के निहंग बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, 2 निहंग सिंहों को हाथ-पैर बांधकर कुर्सी पर बैठाया हुआ है। बाद में बंधक बनाए गए निहंगों सिंहों को रिहा कर दिया गया।

.

.

बताया गया है कि यह निहंग बुड्‌ढा दल बाबा बलवीर ग्रुप के है। इन्हें से कब्जा लेकर बाबा मान सिंह ग्रुप बुंगा साहिब गुरुद्वारा पर काबिज हुए थे। DSP समेत पुलिस अधिकारी भी वहां बैठे हुए हैं। SSP कपूरथला ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह से गुरुद्वारा साहिब में मर्यादा भंग नहीं हुई है। पहले निहंगों द्वारा फायरिंग की गई थी। जिसमें एक जवान की मौत हुई है।

.

पिछले कुछ दिनों से सुलतानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर 2 गुटों के निहंगों द्वारा कब्जे को लेकर मामला गरमाया हुआ था। गुरुवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो पुलिस पर पथराव और फायरिंग होने के बाद एक होमगार्ड कॉन्स्टेबल जसपाल सिंह की मौत हो गई थी। वहीं, एक DSP सहित 10 लोग घायल भी हुए थे।

.

.

उक्त मामले में पुलिस के आला अधिकारियों तथा जिला प्रशासन ने काबिज निहंगों के साथ 3 घंटे तक बैठक की। जब कोई हल नहीं निकला तो CRPC की धारा 145 की तहत कार्रवाई करते हुए गुरुद्वारा साहिब का कब्जा प्रशासन ने ले लिया था। SI लखविंदर सिंह की शिकायत पर 5 निहंगों के अलावा 40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 332, 333, 353, 186, 148, 149, 120B तथा आर्म एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई।

.

.

जिसमें फ़िलहाल बाबा मानसिंह बुड्ढा दल पुत्र तेजा सिंह वासी हरियाणा, बाबा पाल सिंह पुत्र शामा सिंह वासी गुरदासपुर, बलदेव सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी तरन तारण, गुरविंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी लुधियाना तथा अवतार सिंह पुत्र छोटा सिंह वासी मानसा को नामजद किया है।

.

Latest News