PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

15 से 20 राउंड चली गोलियां, शराब ठेकेदार के सिर व पेट और छाती पर लगी, 2 गंभीर घायल, मचा हड़कंप,

haryana-hisar-liquor-contractor-shot-dead-15-to-20-rounds-of-bullets-were-fired

PTB Crime न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के हिसार में बदमाशों ने शराब ठेकेदार विकास केसी को 15 गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। ठेकेदार के सिर, पेट और छाती पर गोलियां मारी गई। वह 2 बहनों का इकलौता भाई था। इस फायरिंग में मृतक के 2 साथी भी गंभीर घायल हुए हैं। जिस वक्त वारदात हुई, तीनों कार से घर लौट रहे थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।

.

.

वारदात के पीछे पुरानी रंजिश का शक जताया जा रहा है। ठेकेदार विकास के पिता की भी कुछ ही दिन पहले मौत हुई थी। हिसार के खरड़ अलीपुर के रहने वाले शराब ठेकेदार विकास उर्फ केसी (30) शुक्रवार रात को अपने साथी सोनू उर्फ मौलड़ और अजय उर्फ हनुमान के साथ काले रंग की कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 2 बाइक और एक कार में सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

.

.

हमलावरों में सत्यदीप उर्फ मिश्रा,सागर उर्फ़ बच्ची, काला खैरमपुरिया, आशीष उर्फ लालू, सन्नी और कुछ गांव के लड़के शामिल थे। आरोपियों ने वहां पहुंचते ही कार को घेर लिया और विकास और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सोनू की कमर में 2 गोलियां लगी। अजय के हाथ में गोली लगी। जिससे दोनों भी बुरी तरह से घायल हो गए।

.

.

सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। विकास के रिश्तेदार सुमित ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। काफी दिन पहले हम लोगों का झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए यह वारदात की गई है। इसमें सोनू नाम का युवक मास्टमाइंड है। जिसने उसके भाई की हत्या कराई है। वह गांव के बाहर रहता है।

.

.

वहीं चर्चा यह भी है कि कुछ साल पहले गांव में एक युवक के कत्ल की कोशिश हुई थी। उस वारदात में विकास समेत 3 लोगों का नाम सामने आया था। उस वक्त तो पंचायती तौर पर समझौता हो गया लेकिन आरोपी रंजिश रख कर बैठे थे। इसी का बदला लेने को इस वारदात के पीछे जोड़कर देखा जा रहा है। विकास को चर्चित थुराना गैंग के सरगना बिट्‌टू पहलवान का भी करीबी माना जाता है।

.

Latest News