PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब में तीर्थ यात्रा की शुरुआत करने वाली पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, जाने पूरा मामला,

chief-minister-teerth-yatra-scheme-started-in-punjab-challenged-in-high-court-notice-issued-to-government

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। होशियारपुर निवासी परविंदर सिंह किताना ने योजना को चुनौती देते हुए कहा कि यह योजना जनता के पैसे का दुरुपयोग है और इससे प्रदेश का कोई भला नहीं हो रहा है। इसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार को 12 दिसंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

.

.

मिली जनकारी के अनुसार हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्यों न इस योजना पर रोक लगा दी जाए। पंजाब सरकार ने 27 नवंबर को गुरुपर्व के अवसर पर ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पंजाब के आर्थिक रूप से कमजोर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को देश भर के तीर्थ स्थानों की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। यात्रा में जाने वाले लोगों को एसी धर्मशालाओं में ठहराया जाएगा।

.

.

खाना व श्रद्धालु किट भी मुहैया करवाई जाएगी। जब किसी धार्मिक स्थल पर श्रद्धालु पहुंचेंगे तो वहां उनकी भाषा में तैनात गाइड विस्तार से जानकारी देंगे। इसके अलावा यात्रा को कामयाब बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। यह यात्रा सरकार की तरफ से बिल्कुल फ्री में करवाई जा रही है। इस यात्रा का 50 हजार से अधिक लोग फायदा उठाएंगे।

.

.

यात्रियों के खाने की व्यवस्था भी होगी। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन और अजमेर शरीफ की रेलगाड़ी के माध्यम से यात्रा करवाई जाएगी। जबकि श्री अमृतसर साहिब, श्री तलवंडी साबो, श्री आनंदपुर साहिब, माता ज्वालाजी, चिंतपूर्णी देवी, नैना देवी, माता वैष्णो देवी, सालासर बालाजी धाम और खाटू श्याम धाम की यात्रा बसों के माध्यम से करवाई जाएगी।

.

.

.

Latest News