PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्यमंत्री व DGP पंजाब मिलकर पुलिसिंग सिस्टम में करने जा रहे हैं बड़ा बदलाव, कमिश्नर व SSP को भी नहीं मिलेगी यह पावर, जाने पूरा मामला,

punjab-police-employees-posted-in-police-station-for-long-time-will-transfer-cm-punjab-bhagwant-mann-and-dgp-punjab-ips-gaurav-yadav

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पुलिस सिस्टम में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और सभी जिलों के कमिश्नर व एसएसपी की मीटिंग के बाद अब डीजीपी डीजीपी गौरव यादव ने कड़ा फैसला लिया है। इसमें सभी जिलों में तैनात छोटे रेंक के मुलाजिमों और जांच अधिकारियों (IO) के तबादले किए जाएंगे। सामने आया है कि पंजाब के कई थानों में छोटे रेंक के मुलाजिम 5 साल से ज्यादा समय से एक ही जगह तैनात हैं।

.

.

इसी को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा ये फैसला लिया गया। बता दें कि शुक्रवार को ही जालंधर कमिश्नरेट ने करीब 56 पुलिस मुलाजिमों का तबादला किया है। सीएम मान द्वारा की गई मीटिंग में मुख्य चर्चा थानों के मुलाजिमों के खिलाफ आई शिकायतों पर हुई। इसमें कहा गया कि मुलाजिमों और नशा तस्करों के बीच मिली भगत है। जिसके चलते अब ज्यादा समय से एक ही थाने में तैनात मुलाजिमों के तबादले किए जाएंगे। ये तबादले जिला स्तर पर होंगे, ना की थाना स्तर पर। इससे नशा तस्करों और एरिया के क्राइम पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी। क्योंकि मुलाजिम नई जगह पर जाएंगे तो करप्शन का चांस बहुत कम हो जाएगा।

.

.

आपको यह भी बता दें कि आगे किसी बी जिले के कमिश्नर और एसएसपी का तबादला होता था तो वह अपनी एक टीम अपने साथ ट्रांसफर करवा कर ले जाता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा, अगर किसी अधिकारी का तबादला हुआ है तो अब वे अपने साथ कोई टीम नहीं ले कर जाएंगे। सरकार ने करप्शन को लेकर ये फैसला लिया है। साथ ही पंजाब पुलिस के यंग मुलाजिमों को विभिन्न अधिकारियों के साथ काम करने का मौका इससे मिलेगा। डीजीपी गौरव यादव ने आदेश दिए हैं कि हर जिले के विंग्स मे तैनात मुलाजिमों के भी तबादले किए जाएंगे।

.

.

आपको यह भी बता दें की कई सालों से कई पुलिस मुलाजिम खासकर थानों के मुंशी कुंडली मारकर थानों में बैठे हुए हैं और काम के नाम पर कुछ नहीं करते, बल्कि सिर्फ उन ही लोगों के काम होते हैं जो उनके खास हैं या फिर जिन IO की मुंशी के साथ सेटिंग है। हैरानी की बात तो यह है कि ऐसे कई मुलाजिम हैं जिनकी वजह से ही पंजाब के थानों के SHO उन लोगों से सम्पर्क करते हैं जहां से वह मोटे धन की पद का दुरूपयोग करते हुए वसूली करते हैं,

.

.

जिसकी वजह से पंजाब पुलिस के उन अधिकारीयों व कर्मचारियों की छवि भी ख़राब होती है जो पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आपको यह भी बता दें की पंजाब के सीएम व डीजीपी पंजाब ने यह फैसला तब लिया है जब जिला जालंधर के अधीन पड़ते रामा मंडी थाने के SHO राजेश अरोड़ा को लाखों की रिश्वत लेने के मामले में बीते दिन जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा के कहने पर उक्त आरोपी SHO के थाने में ही FIR दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

.

.

.

Latest News