PTB Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने सोमवार को संसद में महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। रिंकू ने संसद में महंगाई पर काबू पाने को लेकर सुझाव साझा किए। सांसद रिंकू ने कहा- देश में लगातार महंगाई बढ़ती ही जा रही है। इससे गरीब लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले से खाने-पीने, ईंधन सहित विभिन्न जरूरी सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसे लेकर भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें जवाब दिया।
. .सांसद रिंकू ने संसद में सभी दलों का ध्यान इस अहम मुद्दे पर खींचा। उन्होंने अपने सवाल में सरकार से पूछा है कि क्या सरकार ने इस बात पर ध्यान दिया है कि देश की खुदरा महंगाई तेजी से बढ़ रही है, यदि हां तो वर्तमान दर पर मुद्रास्फीति का ब्योरा क्या है?। क्या सरकार ने महंगाई बढ़ने के कारणों का पता लगाने के लिए कोई अध्ययन किया है? यदि हां तो ब्योरा क्या है।
.
देश में मुद्रास्फीति के स्तर को कम करने के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं और उठाए जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि देश का हर आम नागरिक इन सवालों में फंसा हुआ है और जानना चाहता है कि महंगाई इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब देश के अधिकांश लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा।
. .रिंकू द्वारा किए सवालों का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश की उपभोक्ता प्राइस इनफ्लेनश अब स्थिर है और 2% और 6% के आधिकारिक सहिष्णुता बैंड के भीतर है। भारत की खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल-अक्टूबर 2022 में औसतन 7.1% से घटकर 2023 की इसी अवधि में 5.4% हो गई है। अप्रैल 2023 में 5.1% से घटकर 4.3% हो गई है। अक्टूबर 2023, “खुदरा मुद्रास्फीति “तेजी से बढ़ रही है। 2016 में सहिष्णुता बैंड की शुरुआत के बाद से कीमत की गति ज्यादातर स्वीकार्य सीमा के भीतर रही है।
. .उन्होंने कहा कि भारत के इनफ्लेशन रेट में लगातार गिरावट आई है। भारतीय अर्थव्यवस्था में इन्फ्लेशन के दबाव को कम करने में हमारी सरकार सफल रही है। सीतारमण ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए सरकार के कुछ कदमों की रूपरेखा तैयार की, जैसे प्रमुख खाद्य पदार्थों के आयात को आसान बनाना, जमाखोरी को रोकना, मुफ्त खाद्यान्न योजना को जनवरी 2024 से पांच साल के लिए बढ़ाना और एलपीजी सिलेंडर के लिए सब्सिडी का स्तर बढ़ाना।
. .








































