के.एम.वी. के प्राध्यापकों को डी.एस.टी.,भारत सरकार द्वारा प्राप्त रिसर्च प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित इस वर्कशॉप में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने पूर्ण उत्साह से लिया भाग,
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा वेस्ट सेग्रीगेशन एंड हैंड हाईजीन विषय पर दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन करवाया गया. के.एम.वी. के प्राध्यापकों को नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (एन.सी.एस.टी.सी.), डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारत सरकार के द्वारा प्राप्त डेवलपिंग लो कॉस्ट टीचिंग एड्स इन प्रमोटिंग सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट : स्वच्छ भारत पैराडाइमज़ विषय पर आधारित रिसर्च प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित हुई,

इस वर्कशॉप में श्री पुनीत शर्मा (पी.सी.एस.), जॉइंट कमिश्नर-कम-ज़ोनल कमिश्नर (कैंट), जालंधर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस के अलावा इस वर्कशॉप में फीडबैक फाउंडेशन के सी.ई.ओ. श्री अजय सिन्हा ने कीनोट स्पीकर के रूप में भाग लिया। प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन के दौरान स्वच्छ भारत के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए स्थायी वेस्ट मैनेजमेंट की ज़रूरत एवं महत्व से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने सभी युवाओं को स्वच्छ भारत के साथ-साथ नए उभरते भारत के संकल्प को मज़बूत करने के लिए भी प्रेरित किया।
.
.श्री पुनीत शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में वेस्ट मैनेजमेंट की आवश्यकता और अहमियत के बारे में जागरूकता पैदा करना बहुत महत्वपूर्ण है जो कि जागरूकता नागरिक स्तर पर ही शुरू की जा सकती है क्योंकि प्रत्येक नागरिक के द्वारा अपनी जिम्मेदारी समझे जाने पर ही असल बदलाव आएगा। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री अजय सिन्हा ने प्रतिभागियों के साथ कचरा प्रबंधन के कई महत्वपूर्ण लाभों को साझा किया और कचरे के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।
. .उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए ज़ीरो वेस्ट परिसर और शहर बनाने पर भी ज़ोर दिया। उल्लेखनीय है कि इस वर्कशॉप में विभिन्न स्कूलों से 500 से भी अधिक प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया. प्राचार्या जी ने इस वर्कशॉप की सफल आयोजन के लिए डॉ. प्रदीप अरोड़ा, डॉ. हरप्रीत कौर तथा समूह टीम के द्वारा किए गए प्रयत्नों की सराहना की.
. .







































