PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में हुआ भीषण सड़क हादसा, 16 वर्षीय लड़की की हुई दर्दनाक मौत,

punjab-jalandhar-horrific-road-accident-16-year-old-girl-died-big-news

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर के कस्बा फिल्लौर में एक ट्रक की चपेट में आने से 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान फिल्लौर के गांव माऊसाहिब की रहने वाली मनदीप कौर के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बार ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार हादसा तलवन रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ था। मनदीप अपने किसी जानकार के साथ बैठ कर गांव लौट रही थी। इस दौरान सामने आ रही बाइक के साथ मामुली टक्कर हो जाती है। टक्कर के बाद लड़की बाइक से गिरी और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ जाती है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि घटना में बाइक सवार दीपक निवासी माऊसाहिब भी जख्मी हुआ है।

.

.

पुलिस को दिए गए बयानों में दीपक ने कहा- मनदीप कौर उसकी जानकार थी। मनदीप लुधियाना में किसी के पास काम करती थी। घटना के वक्त दीपक के साथ मनदीप अपने गांव माऊसाहिब लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे थे। हालांकि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।

.

.

वहीं इस घटना के बाद थाना फिल्लौर की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की जांच के आधार पर जल्द केस दर्ज किया जाएगा। वहीं ट्रक ड्राइवर की फिलहाल तलाश जारी है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

.

.