PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक द्वारा ई.वी.एम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

evm-awareness-program-in-st-soldier-polytechnic-college

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” :सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक कॉलेज में ई.वी.एम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति श्री जतिंदर सिंह (नोडल प्रभारी) थे। उन्होंने छात्रों को ई.वी.एम वोटिंग मशीन के बारे में जागरूक किया कि एक बटन दबाने के बाद यह कैसे काम करती है, और इसकी कंट्रोल यूनिट एक छोटी सी आवाज (बीप) के बाद हमारे वोट को कैसे गिनने का काम करती है।

.

.

.

इस कार्यक्रम में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट के विभिन्न विभागों जैसे ‘कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग’, डी.एम.एल.टी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने अपनी सीखने की क्षमता के साथ भाग लिया। प्रिंसिपल ई.आर. हरजीत सिंह ने वरुण भट्टी (जे.ई और सहायक नोडल अधिकारी, शिव शक्ति कपूर और श्री परमिंदर सिंह और नोडल अधिकारी) सहित उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

.

.

इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया, और कहा कि हमें इन जागरूकता कार्यक्रमों से सीख लेनी चाहिए, और मतदान के अधिकार को इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि हमारे एक फैसले से देश का भविष्य है।

.

.

.