PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

जालंधर, राज्यपाल बीएल पुरोहित की मौजूदगी में PM मोदी ने जालंधर के रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का किया वर्चुअल उद्घाटन,

jalandhar-prime-minister-narendra-modi-virtual-inauguration-governor-banwari-lal-purohit-jalandhar-city-railway-stataion

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत योजना के तहत देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के अलावा 554 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन कर दिया है। इसका कई जगह पर लाइव प्रसारण होना था। इसी क्रम में जालंधर में भी आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया। जहां मुख्य तौर पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश पहुंचे।

.

.

सिटी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंजाब के राज्यपाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सांसद सुशील रिंकू, फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम सहित अन्य नेता और अधिकारियों को शामिल होना था। मगर आप का कोई भी नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूली बच्चों ने मुख्य मेहमान राज्यपाल पुरोहित और मंत्री सोम प्रकाश के आते ही राष्ट्रीय गान से स्वागत किया और प्रोग्राम की शुरुआत की गई।

.

.

जिसके बाद बच्चों ने डांस प्रस्तुति दी। मंत्री सोम प्रकाश ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में जालंधर रेलवे स्टेशन का 221 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। देश की तरक्की में पीएम मोदी ने अहम भूमिका निभाई है। राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के आने को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। रविवार को स्टेशन के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के अलावा सुरक्षा एजेंसियां ​​भी अलर्ट पर हैं।

.

.

.