PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से दुःखद ख़बर, 14 वर्षीय बच्चे को ट्रक ने कुच+ला, हुई दर्दनाक मौत, क्या परिवार की भी थी बड़ी गलती?

jalandhar-punjab-kala-singha-road-child-crushed-death-over-speed-truck-big-news

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जिला जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते काला सिंघा पुली के पास आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय बच्चे को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान बस्ती शेख के रहने वाले रौनित के रूप में हुई है।

.

.

इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक रौनित के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद भागे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने काफी दूर जाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के भाई तजिंदर कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बस्ती शेख में रहता था।

.

मेरा भाई चाचा को रोटी देने के लिए सुबह घर से निकला था। मेरे भाई पर एक ट्रक वाले ने गाड़ी चढ़ा दी। जब ज्यादा देर तक मेरा भाई घर नहीं लौटा तो मां को चिंता होने लगी। इसके बाद तजिंदर ने अपने भाई को फोन किए, मगर किसने फोन नहीं उठाया। कई बार फोन करने के बाद एक व्यक्ति ने फोन उठाया और उसने बताया कि भाई का एक्सीडेंट हो गया है और आप जल्द मौके पर आ जाएं। तजिंदर ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो भाई की मृत्यु हो चुकी थी।

.

.

तजिंदर ने बताया कि भाई सतनाम धर्म स्कूल में पढ़ता था। उसकी उम्र करीब 14 साल थी। तजिंदर ने बताया कि रौनित घर से अपनी एक्टिवा लेकर निकला था। रौनित की मौत का पता चलते ही पूरा परिवार और उनके साथ मोहल्ला वासी मौके पर इकट्ठा हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने काला सिंघा रोड चुंगी के पास जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर-5 के SHO भारत भूषण ने किसी तरह परिवार को शांत करवाया और

.

.

मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दुःखद घटना के साथ ही वहीं हैरानी की बात तो यह है कि नाबालिग बच्चे को परिवार ने एक्टिवा पर जाने ही क्यों दिया, अगर रौनित एक्टिवा पर नहीं गया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। फ़िलहाल इस दुःखद घडी में पीटीबी न्यूज़ परिवार के साथ अपनी संवेदन व्यक्त करता है लेकिन यह भी तफ्तीश का हिस्सा है की आखिर वाकई में ट्रक ड्राइवर की गलती थी या फिर नाबालिग को एक्टिवा देना ही परिवार की थी बड़ी गलती।

.

.