PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बीजेपी उम्मीदवार सुशील रिंकू के विरोधी लगातार हो रहे हैं धराशाही, एक समय थे विरोधी अब मिलने लगा समर्थन,

bjp-candidate-from-jalandhar-sushil-rinku

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से सांसद रहे सुशील रिंकू एक बार फिर से संसद में पहुंचे ऐसी कामना के साथ लगातार उनके समर्थक दिन रात सुशील रिंकू के लिए प्रचार कर रहे हैं, चंद दिन ही शेष होने के कारण सुशील रिंकू के पक्ष में रैलियों का दौर ओर ड़ोर टू ड़ोर प्रचार भी उनके समर्थकों व बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बात यहीं नहीं खत्म होती जनाब, अब तो उनके किसी समय में विरोधी रहे नेता भी लगातार उनको समर्थक देने लग गए हैं।

.

.

ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला जब शाहकोट विधानसभा हल्के में शिरोमणि अकाली दल को तगड़ा झटका देते हुए पंजाब में कई बार मंत्री रह चुके दिवंगत अकाली दल नेता अजीत सिंह कोहाड़ के जमाई निरवैल सिंह ने अकाली दल को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया है और भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाने का अपने समर्थकों के साथ प्रण लिया। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।

.

bjp-candidate-from-jalandhar-sushil-rinku

.

जिससे साफ जाहिर है कि सुशील रिंकू के पक्ष में उनके समर्थक ओर पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं अब विरोधी भी उनके साथ जिले का विकास चाहते हैं। अकाली दल को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को खुद गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सुशील कुमार रिंकू की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन करवाई। इस दौरान निरवैल सिंह ने कहा कि

.

वह लगातार कई सालों से अकाली दल से जुड़े हुए थे, लेकिन सुशील रिंकू ने जालंधर के मुद्दे केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर जो काम किये हैं, उससे वह अच्छी तरह से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी टीम के साथ सुशील कुमार रिंकू को यहां से चुनाव जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस ख़ुशी के अवसर पर सुशील रिंकू ने भाजपा में शामिल होने पर

.

.

निरवैल सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा की स्थिति पहले से भी मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि वह निरवैल सिंह व उनकी पूरी टीम का यहां भाजपा में शामिल होने हार्दिक स्वागत करते हैं। रिंकू ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को लोगों का समर्थन व सहयोग मिल रहा है, उसके मुताबिक लोकसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत होगी। 

.

.