PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

10 लाख रुपए रिश्वत लेते CBI इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, घर से मिले सोने के बिस्किट और लाखों रूपये कैश,

cbi-inspector-arrested-taking-bribe-rs-10-lakh-gold-biscuits-found-in-his-house-was-investigating-nursing-college-scam

.

.

PTB Big न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले की जांच कर रहे सीबीआई अफसर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। CBI निरीक्षक राहुल राज 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। मामले में एजेंट सचिन जैन को भी किया गिरफ्तार किया गया है। राहुल राज ने सही रिपोर्ट पेश न करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

.

.

इंदौर नर्सिंग कॉलेज संचालक समेत कई आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। दरअसल हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने इंदौर, भोपाल, रतलाम में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। इस बीच रिश्वत देने पहुंचे मलय नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत CBI निरीक्षक को टीम ने भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से धरदबोचा। राहुल राज के घर से तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद

.

.

.

और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट भी मिले हैं। सीबीआई ने इस घोटाले में आरोपी दलाल सचिन जैन और रिश्वत देने वाले करीब 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। CBI ने 13 आरोपियों में से 9 को अरविंद कुमार शर्मा की CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। चार आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

.

.

.