PTB News

Latest news
जालंधर जिले में फिर होगा ब्लैकआउट, कितने बजे जाएगी बिजली, जिलाधीश ने समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर ... PCM SD सीनियर सेकेंडरी कॉलेजिएट स्कूल में पवित्र हवन समारोह के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआ... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल नूरपुर रोड शाखा के कॉमर्स छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन, जालंधर, भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा के रिमांड के बाद महिल... नितिन कोहली के AAP में शामिल होने के बाद BJP नेता मनोरंजन कालिया ने किया बड़ा खुलासा, लुधियाना पश्चिम उप-चुनाव : AAP उम्मीदवार ने आज दाखिल किया नामांकन, आप ने निकला विशाल रोड शो, जालंधर, विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान क्या डकार चूका है पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शहर के नामी... विजलेंस की गिरफ्त में चल रहे रमन अरोड़ा के रिश्तेदारों पर भी गिरी जांच की आंच, रमन अरोड़ा को साथ लेकर... पंजाब सरकार की सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान, छात्राओं ने DC और CP के साथ एक दिन व... पंजाब, वाह! आय 1.08 करोड़ लेकिन खर्च कर डाले 1.39 करोड़, बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल फिर विवादों में घ...
Translate

पंजाब में पूर्व कोंग्रेसी विधायक पर दर्ज हुई FIR, हत्या की कोशिश का लगा संगीन आरोप,

punjab-jalandhar-fir-registered-against-punjab-congress-firozpur-former-mla-kulbir-singh-zira

.

PTB Political न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया है। ये केस थाना जीरा में जमीनी विवाद को लेकर दर्ज हुआ है। इसके बाद मंगलवार को जीरा पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

.

.

जीरा के गांव बग्गी में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा के चाचा महेंद्रजीत सिंह का गांव के ही गुरलाल सिंह के साथ 10 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर गुरुवार को दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और पैर में गोली लग गई थी। उक्त घटना में गुरलाल सिंह नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। गुरलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत प्रभाव से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।

.

.

जीरा पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना के नए सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- जीरा में सरकार के दबाव में पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जबकि विवाद के दौरान पूर्व विधायक जीरा में मौजूद नहीं थे। पुलिस के पास कुलबीर जीरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इसके बावजूद जीरा में तैनात थाना प्रभारी और डीएसपी उनके घर के बाहर चक्कर लगाकर दबाव बना रहे हैं। वड़िंग ने कहा- एसएसपी फिरोजपुर से मैंने बात की है।

.

.

अगर जीरा का कोई कसूरा था तो पहले मामले की जांच करवानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। तुरंत प्रभाव से जीरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि उक्त झगड़े में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार भी जला दी गई। जिसमें एक व्यक्ति भी झुलस गया और वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वड़िंग ने कहा- अगर पुलिस पार्टी वर्करों के साथ धक्का करेगी तो वह एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना लगाएंगे।

.

Latest News