PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

लुधियाना पश्चिम उप-चुनाव : AAP उम्मीदवार ने आज दाखिल किया नामांकन, आप ने निकला विशाल रोड शो,

ludhiana-west-assembly-bypoll-punjab-cm-bhagwant-mann-on-sanjeev-arora-aap-candidate

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को होने वाले उप-चुनाव के लिए सियासी गहमागहमी जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार (30 मई) को नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आप ने बड़ा रोड शो किया। इसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल,

.

.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी, पंजाब में आप के प्रमुख अमन अरोड़ा और संजीव अरोड़ा मौजूद थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने 2022 में हमें अपना जबरदस्त प्यार दिया था और आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई थी। यहां से हमारे MLA गोगी जी थे,

.

लेकिन एक हादसे की वजह से आज हमारे बीच नहीं हैं। अब संजीव अरोड़ा जी हमारे उम्मीदवार हैं और इनकी रगों में लुधियाना दौड़ता है। यह आपके काम करवाते हैं और आगे भी करवायेंगे। वहीं भगवंत मान ने कहा कि पिछली बार भी आपने आम आदमी पार्टी पर विश्वास किया था, उम्मीद है इस बार भी झाड़ू का बटन दबाओगे।

ludhiana-west-assembly-bypoll-punjab-cm-bhagwant-mann-on-sanjeev-arora-aap-candidate

आपका जुनून देखकर लग रहा है कि झाड़ू का बटन चाहे कितने भी नंबर पर हो, हमने आना पहले नंबर पर ही है। संजीव अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी वो पार्टी है जिसने 50 साल में जो काम नहीं हुए वो 3 साल में कर दिए, कुछ काम तो ढाई महीने में ही कर दिए थे। लुधियाना को हम एक शानदार शहर बनायेंगे। पंजाब के मंत्री और आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने भी कहा,

.

”आम आदमी पार्टी लुधियाना उप-चुनाव में बड़े अंतर से जीतेगी। यहां लोगों की भारी भीड़ आ रही है। आज संजीव अरोड़ा नामांकन दाखिल करेंगे। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इससे पहले गुरुवार (29 मई) को कांग्रेस ने एकजुटता दिखाते हुए अपना दम दिखाया। पार्टी उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तो कांग्रेस के

.

.

कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव और पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल, सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और विधायक राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, परगट सिंह और अरुणा चौधरी मौजूद थे।