PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर : पूरे देश में वॉट्सऐप-यूट्यूब समेत सोशल मीडिया पर बैन,

violence-broke-out-again-bangladesh-ban-social-media-including-whatsapp-youtube-the-whole-country

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को फिर से प्रदर्शन शुरू हो गए। जुलाई में नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान 200 से ज्यादा लोगों की मौत के लिए इंसाफ की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया है। शुक्रवार को हसीना सरकार ने इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टिकटोक, वॉट्सऐप, यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लैटफर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया।

.

.

ग्लोबल आइज की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में सोशल मीडिया साइट्स पर अस्थायी बैन लगा दिया गया है। इससे पहले तुर्की ने इसी तरह की ऐक्शन लिया था और इंस्टाग्रमा पर प्रतिबंध लगा दिया था। बांग्लादेश सरकार ने मोबाइल पर दोपहर 12 बजे के बाद मेटा के प्लैटफॉर्म्स का नेटवर्क सीमित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेट स्पीड को भी काफी स्लो कर दिया गया है ताकि वीपीएन का इस्तेमाल करके भी सोशल मीडिया ना चलाया जा सके। सबसे पहले 17 जुलाई को इंटरनेट बंद किया गया था।

.

.

इसके बाद 18 जुलाई को ब्रॉडबैंड इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था। 28 जुलाई तक मोबाइल नेटवर्क पर बैन था। राजधानी ढाका के विभिन्न हिस्सों में दो हजार से अधिक प्रदर्शनकारी एकत्र हुए, जिनमें से कुछ लोग तानाशाह मुर्दाबाद और पीड़ितों के लिए इंसाफ के नारे लगा रहे थे, जबकि पुलिस अधिकारी उनके चारों ओर घेरा बनाकर खड़े थे। ढाका के उत्तरा इलाके में पुलिस और दर्जनों छात्रों के बीच झड़प हुई, जबकि सुरक्षा अधिकारियों ने पत्थरबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड दागे।

.

.

बता दें कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार पिछले महीने से छात्रों के प्रदर्शनों का सामना कर रही है और फिलहाल इन प्रदर्शनों के मंद पड़ने का कोई संकेत नहीं है। 15 जुलाई को हिंसा भड़कने के बाद से, शेख हसीना के लिए विरोध-प्रदर्शन बड़ा संकट बन गए हैं। हिंसक प्रदर्शनों से निपटने के लिए अधिकारियों ने इंटरनेट बंद कर दिया है और देखते ही गोली मारने का आदेश देते हुए कर्फ्यू लगा दिया है। स्कूल और विश्वविद्यालय बंद हैं।

.