PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के करीब 9800 लोगों के हथियारों के लाइसेंस व 2300 लोगों से पुलिस सुरक्षा ली गई वापिस, DGP Punjab

licenses-of-9800-people-suspended-for-threatening-and-provocative-speeches-using-weapons-dgp-ips-gaurav-yadav

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में पंजाब पुलिस द्वारा हथियार दिखाकर धमकाने, भड़काऊ भाषण देने व सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्टर करने के मामलों में पंजाब पुलिस ने 9800 लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। पंजाब डीजीपी गौरव यादव के आदेश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अब भड़काऊ भाषण देने पर या हथियार दिखाकर धमकाने के मामलों में बिल्कुल भी ढील नहीं बरती जाएगी।

.

.

ऐसे मामले संज्ञान में आते ही सबसे पहले दोषियों के आर्म्स लाइसेंस सस्पेंड किए जाएंगे। पुलिस ने अब तक 2300 लोगों से पुलिस सुरक्षा वापस ली है। प्रदेश में 21 से 40 साल के उम्र के बीच जिन लोगों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है, इस पर सिक्योरिटी रिव्यू किया जा रहा है। जिन 2300 लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें प्रदेश के कई कारोबारी, राजनीतिक दलों के जिला स्तर के प्रधान, उद्योगपति और व्यापारी आदि शामिल हैं।

.

.

इंटेलिजेंस विंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में उनकी ओर से डीजीपी को एक रिपोर्ट सौंपी गई है, जिसमें यह खुलासा किया है कि प्रदेश में 4 लाख आर्म्स लाइसेंसधारी के अलावा दोगुना 7 से 8 लाख अवैध हथियार बाजार में लोगों के पास हैं। इनमें ज्यादातर हथियार मध्य प्रदेश से लाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि

.

.

पंजाब में अवैध हथियारों का गिरोह पाकिस्तान, यूएसए, इटली, जर्मनी और कनाडा से अलग-अलग गैंगस्टरों की ओर से ऑपरेट किया जा रहा है। 9800 लोगों के आर्म्स लाइसेंस सस्पेंड करते समय पुलिस और जिला प्रशासन के सामने एक और बड़ी चुनौती सामने आई है। डीजीपी ने बताया कि देखने में आया कि कई जिलों में डीसी और अन्य अफसरों के जाली हस्ताक्षर कर आर्म्स लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है।

.