PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

बड़ी ख़बर : 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार,

vigilance-team-arrested-patwari-kapil-dev-20-thousand-bribe-nagrota-bagwa-kangra-himachal-pardesh-ptb-big-news

.

PTB Big न्यूज़ कांगड़ा / नगरोटा बगवां : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां जिले की स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज यानि शुक्रवार की सुबह एक पटवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। 

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस विभाग की टीम ने नगरोटा बगवां के अंबारी पटवार सर्किल के पटवारी कपिल देव को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ दबोचा है। फ़िलहाल विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पटवारी कपिल देव ने

.

vigilance-team-arrested-patwari-kapil-dev-20-thousand-bribe-nagrota-bagwa-kangra-himachal-pardesh-ptb-big-news

.

नगरोटा बगवां निवासी मनोज कुमार से एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट बनाने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। मनोज कुमार ने इसकी सूचना विजिलेंस को दे दी। इसके बाद विजिलेंस टीम की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया और आज सुबह अचानक

.

.

उसके ऑफिस में रिश्वत के साथ उसे दबोचा लिया। रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार पटवारी साल 2015 में भर्ती हुआ था। आपको बता दें कि अगर किसी से भी कोई अधिकारी कर्मचारी अगर किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत आप स्टेट विजिलेंस विभाग को कर सकते हो।

.

.