PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

फिल्म पुष्पा-2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुआ गैर-इरादतन हत्या का केस, जाने पूरा मामला,

case-of-culpable-homicide-registered-against-pushpa-2-actor-allu-arjun-screening-of-film-in-hyderabad

.

.

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” / हैदराबाद : हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ के चलते एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, थिएटर और सिक्योरिटी एजेंसी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। दरअसल, अल्लू अर्जुन बुधवार रात बिना बताए संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आए थे। थिएटर के बाहर इकट्ठा हुए फैंस अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उतावले हो गए।

.

.

बड़ी संख्या में फैंस ने उनके साथ थिएटर में दाखिल होने की कोशिश की। इसके चलते थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। भीड़ को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। भीड़ कम होने के बाद सांस घुटने से बेहोश हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 लोगों का इलाज चल रहा है।

.

case-of-culpable-homicide-registered-against-pushpa-2-actor-allu-arjun-screening-of-film-in-hyderabad
फिल्म पुष्पा-2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुआ गैर-इरादतन हत्या का केस, जाने पूरा मामला,

.

मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, विक्टिम की पहचान 35 साल की रेवथी के तौर पर हुई है। वह अपने 13 साल के बेटे श्रीतेज के साथ फिल्म देखने पहुंची थी। भगदड़ में बेटा भी घायल हुआ।

.

.

उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसे 48 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन समय पर नहीं पहुंचे थे। इस वजह से फैंस की भीड़ बढ़ती चली गई। अल्लू कार्यक्रम के आखिर में जब संध्या थिएटर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए फैंस बेकाबू हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर तैनात सिक्योरिटी और पुलिस जवानों की संख्या भी उतनी नहीं थी, जितनी सिचुएशन को संभालने के लिए जरूरी थी।

.