PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

नए साल 2025 में होंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, भारत में इस दिन दिखेगा सिर्फ एक ग्रहण,

astronomy-events-of-2025-solar-eclipse-2025-lunar-eclipse-2025-saturn-and-venus-conjunction-jupiter-and-saturn-conjuscution

.

.

PTB न्यूज़ “धार्मिक” : साल 2025 में 12 बड़ी खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। इनमें 4 ग्रहण, 3 सुपरमून, 4 बड़े प्लेनेट कंजंक्शन होंगे और शनि ग्रह बिना रिंग के दिखेगा। कंजंक्शन यानी दो ग्रहों का एक-दूसरे के नजदीक आना। इस साल 2 चंद्र और 2 सूर्य ग्रहण होंगे, लेकिन भारत में सिर्फ एक चंद्र ग्रहण ही दिखेगा। अगस्त में गुरु-शुक्र का कंजंक्शन होगा तो गुरु के चार चंद्रमा भी दिखेंगे।

.

.

नवंबर में शनि सिर्फ गोल प्लेनेट जैसा नजर आएगा, उसके रिंग नहीं दिखेंगे। ऐसा 15 साल बाद हो रहा है। इस साल शुक्र–शनि, गुरु–शुक्र, चंद्र–बुध और चंद्र–शुक्र एक दूसरे के नजदीक आएंगे। इन कंजंक्शन के कारण देश–दुनिया में मौसमी बदलाव होते हैं। खगोल विज्ञान के मुताबिक प्लेनेट कंजंक्शन का मतलब होता है दो ग्रहों का एक-दूसरे के बहुत करीब दिखाई देना।

.

.

ये घटना तब दिखती है जब ये ग्रह पृथ्वी से देखने पर एक ही रेखा में आ जाते हैं। जब ग्रहों का कंजंक्शन होता है, तब वो आकाश में पास-पास दिखते हैं, लेकिन वास्तव में एक-दूसरे से बहुत दूर होते हैं, सिर्फ पृथ्वी से एक-दूसरे के नजदीक दिखते हैं।

.