PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, दसूहा में कक्षा बारहवीं के बच्चों के लिए ओडीसी थीम के अंतर्गत आयोजित की गई ब्लेसिंग सेरेमनी,

blessing-ceremony-organized-at-cambridge-international-school-dasuya-for-class-12-students-under-the-theme-odyssey

.

प्रतिभावान विद्यार्थियों को वितरित किए 51 लाख के स्कॉलरशिप,

PTB News “शिक्षा” : कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थीगण तथा उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के विद्यालय जीवन के यादगार पलों को सम्मानित करने और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

.

.

ब्लेसिंग सेरेमनी में बच्चों के लिए हवन तथा पाठ करवाया गया।बच्चों की बोर्ड की परीक्षाएँ बहुत अच्छे ढंग से हो तथा उनका भविष्य उज्ज्वल हो इसके लिए स्कूल में प्रार्थना की गई । बच्चों के लिए स्कूल में ओडीसी थीम के अंतर्गत ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया तथा दसवीं कक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को कुल 51 लाख के स्कॉलरशिप भी वितरित किए गए।

.

बच्चों के लिए स्कूल में खास तौर पर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने कविताएँ तथा नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए और स्कूल मेनेजमेंट, प्रधानाचार्य तथा अध्यापकों के समग्र प्रयासों को सराहा।बच्चों के लिए यह एक विशेष और अविस्मरणीय दिन बना।

.

स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा उनके साथ अपनी ज़िदगी के अनुभव बाँटे तथा शिक्षा के महत्व को समझाते हुए समय व्यर्थ न गँवाने का संदेश दिया।उन्होंने बच्चों को ये भी बताया कि उनके अभिभावक तथा गुरूजन ही उनके शुभचिंतक तथा सच्चे हितैषी होते हैं इसलिए उनका सदैव आदर करना चाहिए।ब्लेसिंग सेरेमनी के समापन पर सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से प्रतीक चिन्ह दिए गए, जिनके माध्यम से उनकी सफलता और यादों को संजोने का प्रयास किया गया।

.

वासल ऐजूकेशन के सी ई ओ श्री राघव वासल ने भी बच्चों को अपने निजी अनुभवों से प्रेरित किया तथा कहा कि आप सभी ने विद्यालय के हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और समर्पण से शानदार प्रदर्शन किया है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके द्वारा सीखी गई यह शिक्षा आपके भविष्य के लिए बहुत उपयोगी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लेसिंग सेरेमनी विद्यार्थियों के लिए एक नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है, जहाँ वे अपनी मेहनत और ईमानदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

.

स्कूल के प्रधानाचार्य श्री ओ.पी.गुप्ता ने बच्चों को शुभकामनाएँ तथा आशीर्वाद दिया ताकि उनकी आने वाली परीक्षाएँ बहुत अच्छी हो और उसके साथ–साथ उन्होंने भगवान से ये भी प्रार्थना की कि भविष्य में उन्होंने जो भी सपने देखे हैं, वह सब सपने साकार हो। उन्होंने बच्चों को मेहनत के महत्व को भी समझाया ।

.

इस अवसर पर वासल ऐजूकेशन के प्रधान श्री के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, वाईस प्रेज़ीडेंट श्रीमती ईना वासल, सी ई ओ श्री राघव वासल तथा डायरेक्टर श्रीमती अदिति वासल ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए हमेशा उन्नति के पथ पर अग्रसर होने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की भगवान से प्रार्थना भी की ।

.