PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल की बेटी की हुई शादी, पंजाबी गायक मीका के गीतों पर झूमा परिवार,

shiromani-akali-dal-leader-sukhbir-badal-daughter-marriage-photo-videos-viral

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और बठिंडा से सांसद मैंबर हरसिमरत कौर बादल की बेटी हरकीरत कौर बादल के विवाह के बाद मंगलवार को दिल्ली में पार्टी रखी गई। इस दौरान पंजाबी गायक मीका सिंह के गानों पर सुखबीर बादल और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम जीत सिंह मजीठिया थिरकते हुए नजर आए।

.

.

वीडियों में सुखबीर बादल के दामाद उनके साथ नाचते हुए नजर आ रहे थे। इससे पहले 14 जनवरी को हुए रोका पार्टी में गायिका अफसाना खान ने खूब रौनकें लगाई थी। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने अफसाना खान के गानों पर खूब भांगड़ा किया था। मंगलवार को शादी के बाद रात में पार्टी रखी गई थी।

.

बता दें कि सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल की बेटी हरकीरत कौर और तेजबीर सिंह के साथ विवाह हो रहा है। भव्य शादी के जश्न में मीका सिंह ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मीका सिंह ने कहा- इस खुशी के मौके पर सम्मानित बादल परिवार को बधाई। नवविवाहित जोड़े को जीवन भर खुशियां, प्यार और साथ की शुभकामनाएं दी।

.

shiromani-akali-dal-leader-sukhbir-badal-daughter-marriage-photo-videos-viral

.

जानकारी के अनुसार सुखबीर की बेटी हरकीरत की शादी एक इंटरनेशनल बिजनेसमैन के साथ की गई है। तेजबीर सिंह मूल रूप से दोआबा क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनका सारा परिवार विदेश में रहता है। सारा कारोबार भी वहीं से चलाया जाता है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल देश की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी है। पहले पार्टी का बीजेपी के साथ गठबंधन था।

.

मगर किसान आंदोलन के दौरान अकाली दल का गठबंधन बीजेपी के साथ टूट गया था। जिसके बाद से अकाली दल अपने बलबूते पर चुनाव लड़ रही है। किस वक्त पंजाब में राज करने वाले अकाली दल अब सिर्फ एक लोकसभा सीट पर सिमट गई है। बता दें कि बादल खुद भी पंजाब के बड़े कारोबारी भी हैं। जिनका ट्रांसपोर्ट से लेकर कई अन्य क्षेत्रों में कारोबार है।