PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, फौजी ने सरपंच के भाई को मारी गोली, गली को लेकर हुई थी बहस, फैली सनसनी,

punjab-gurdaspur-indian-army-soldier-shot-sarpanch-brother-die

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : गुरदासपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान (फौजी) ने सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कलानौर कस्बे के गांव सहूर खुर्द की है। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह के 35 वर्षीय छोटे भाई निर्मल सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो फरीदकोट में तैनात है।

.

लवप्रीत कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव आया था। घटना के बाद आरोपी लवप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। यह घटना गांव में पंचायत की गली को लेकर चल रहे पुराने विवाद का परिणाम बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए सरपंच गुरविंदर सिंह ने

.

.

बताया कि वह गांव सहूर खुर्द में पंचायती गली का निर्माण करा रहे थे और सोमवार को गली का निर्माण रोकने पर उनके साथी गुरवंत सिंह पर दूसरे पक्ष ने हमला कर घायल कर दिया था। उस दिन भी उन्हें गोलियों से भूनने की धमकी दी जा रही थीं। सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज जब उनका छोटा भाई निर्मल सिंह स्कूटी पर कलानौर निजी काम के लिए जा रहा था तो

.

.

कलानौर के बाहर चक रोड पर उनके भाई को आर्मी के जवान लवप्रीत सिंह और उसके अन्य साथियों ने गोलियां मारी, जो भाई निर्मल सिंह के कंधे और छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं उन्होंने मांग कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि निर्मल सिंह का एक पांच साल का बच्चा सहप्रीत सिंह भी है।

.

.

परिजनों ने बताया कि शूटरों द्वारा उन्हें अब भी धमकी दी जा रही है। उन्होंने भी मार दिया जाएगा। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपीडी युगराज सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी हैं और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।