PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Deport Case, भारतीयों का एक और आ रहा जहाज पंजाब, किस दिन होगी लैंडिंग

america-deport-case-another-ship-of-indians-who-were-departed-from-america-coming-to-punjab

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती जारी है। पिछले हफ्ते अमेरिका द्वारा 104 अमेरिका को डिपोर्ट करके भारत भेजा गया था। अब, सूत्रों के अनुसार, अमेरिका द्वारा एक और फ्लाइट के जरिए गैर कानूनी ढंग से अमेरिका गए भारतीयों को वापिस भेजा जा रहा है। पहले फ्लाइट की तरह ही इस फ्लाइट को भी

.

.

अमृतसर एयरपोर्ट पर ही लैंड करवाया जाएगा तो वहीं चैकिंग के बाद सभी को अपने-अपने राज्य में भेज दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस फ्लाइट में अमेरिका द्वारा करीब 170 से 180 तक भेजा गैर-कानूनी प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं अमेरिका द्वारा डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट की बजाए

.

अमृतसर एयरपोर्ट पर ही लैंड करवाने पर भी कई तरफ के सवाल उठाए जा रहे है। इसके साथ ही गैर-कानूनी प्रवासियों के साथ किए जा रहे सलूक की भी हर तरफ निंदा की जा रही है। पहली फ्लाइट में डिपोर्ट किए गए भारतीयों के हाथों में हथकड़ियों और पैरों में जंजिरे डालकर भेजा गया था, जिसको लेकर भारत की संसद तक भी हंगामा हो चुका है।

.

.

दूसरी ओर, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे हैं। वह आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मिलेंगे। इस बीच, दोनों नेताओं के बीच गैर-कानूनी प्रवासियों को गैर-कानूनी प्रवासियों और डिप्टी के मुद्दे पर खुलकर बात की जा सकती है। विपक्ष के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अवैध आप्रवासियों से बात करने की अपील की।

.