PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी व कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने ऑर्गेनिक व फूलों की होली खेलकर मनाया होली-पर्व,

the-students-of-innocent-hearts-pre-primary-school-and-college-of-education-celebrated-holi-with-organic-colors-and-flowers

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड) के प्री-प्राइमरी के नन्हें बच्चों तथा इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी-अध्यापकों ने ऑर्गेनिक व फूलों के साथ होली पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी नन्हे बच्चे श्वेत वेशभूषा में विद्यालय आए।

.

.

अध्यापिकाओं ने रंग-बिरंगे कागज़ों का कलात्मक रूप से प्रयोग करते हुए होली के रंग बनाए तथा बच्चों संग तिलक होली,ऑर्गेनिक व फूलों की होली खेली। इस त्यौहार को लेकर बच्चों में काफ़ी उत्साह दिख रहा था। सभी बच्चों तथा अध्यापिकाओं ने फूलों की होली का लुत्फ़ उठाया तथा अध्यापिकाओं के संग बच्चों ने होली गीत भी गाया।

.

.

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी-अध्यापकों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत रंगारंग कार्निवल-होली मनाई, जिसमें होली को प्रेम और उल्लास के साथ-साथ भाईचारे और एकता का प्रतीक होने का संदेश दिया गया। ‘प्राकृतिक पर्यावरण-अनुकूल रंग-निर्माण प्रतियोगिता’ में छात्रों द्वारा शानदार जीवंत रंगों का प्रदर्शन किया गया।

.

.

उन्होंने बड़े ही आश्चर्यजनक तरीके से फूलों व सब्जियों से खूबसूरत शेड्स तैयार किए। सभी ने एक-दूसरे को ‘सुरक्षित और स्वस्थ होली’ की शुभकामनाएँ दीं। अंत में छात्र-अध्यापकों ने फूलों एवं ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलकर आनंद उठाया। इस प्रकार प्यार भरे रंगों से सजा, आपसी सद्भावना का प्रतीक यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है।

.

.