PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एच.एम.वी. में रक्तदान कैंप का आयोजन,

blood-donation-camp-organized-at-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट, यूथ रेडक्रास सोसाइटी और रेड रिब्बन क्लब ने प्रिंसिपल प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के कुशल मार्गदर्शन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सिविल अस्पताल व एलजी कंपनी के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान कैंप का आयोजन किया। इस आयोजन का आदर्श वाक्य था कि आपके रक्त की एक बूंद किसी और के लिए जीवन की बूंद हो सकती है।

.

.

प्रिंसिपल डॉ. सरीन ने सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एम.एस. भूटानी, डॉ. पूजा, आई.एम.ए. सचिव व सिविल अस्पताल से डॉ. गुरप्रीत कौर का स्वागत किया। इस कैंप में 61 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा में एक महान कार्य है। उन्होंने छात्राओं को इस नेक काम के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

.

.

सिविल अस्पताल, जालंधर की टीम भी वहां मौजूद थी। इस कैंप में एलजी कंपनी ने भी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर इस महान कार्य में अपने अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अंजना भाटिया, एडवाइजर एनएसएस, एडवाइजर रेडक्रास सोसायटी श्रीमती दीपशिखा व अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी श्रीमती पवन कुमारी, प्रोग्राम ऑफिसर एनएसएस डॉ. वीना अरोड़ा,

.

.

डॉ. ज्योति गोगिया, सुश्री हरमनु, रेड रिब्बन क्लब की अध्यक्ष डॉ. दीपाली भी मौजूद रहीं। कॉलेज के टीचिंग व नॉन-टीचिंग सदस्यों में श्री सुशील कुमार, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, श्री रवि कुमार, सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी व श्री अरविंद चंदी ने भी रक्तदान किया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने रक्तदानियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बच सकती है।

.

.