PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन की जॉइनिंग के दौरान डिप्टी मेयर ने व्यक्ति को पकड़ा, कहा-चोरी कर रहा था, हुआ जमकर हंगामा,

punjab-jalandhar-deputy-mayor-malkit-singh-slaps-man-video-viral

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज उस समय बड़ा हंगामा हो गया। जब इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नवनियुक्त चेयरपर्सन राजविंदर कौर के जॉइनिंग के दौरान आज डिप्टी मेयर मलकीत सिंह और उनके समर्थकों ने एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ कर थप्पड़ मार दिए। डिप्टी मेयर मलकीत सिंह ने उक्त व्यक्ति को चोरी के आरोप में भीड़ के सामने थप्पड़ जड़ दिए।

.

.

समर्थकों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति पहले भी उनकी जेब से उनका फोन और अन्य सामान चुरा चुका है। लेकिन आज उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। हालांकि उक्त व्यक्ति ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह आप समर्थक है। वह मंत्री के साथ यहां आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डिप्टी मेयर खुद उक्त व्यक्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।

.

punjab-jalandhar-deputy-mayor-malkit-singh-slaps-man-video-viral

.

डिप्टी मेयर मलकीत सिंह ने कहा कि हमने पहले भी उक्त व्यक्ति को फोन चोरी करते देखा है। आज फिर आरोपी फोन चोरी कर रहा था, तो हमारे समर्थकों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने न केवल फोन चुराया, बल्कि हमारे एक पार्षद से पैसे भी चुराने की कोशिश की। डिप्टी मेयर मलकीत सिंह ने इस दौरान मीडिया को बताया कि आरोपी द्वारा एक साल पहले भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देने का वीडियो है, जिसे हमने संभाल कर रखा था। आज फिर आरोपी चोरी करने आया था।

.

.

उसे पहले ही हमारे समर्थकों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वहीं इस हंगामें के दौरान जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नई चेयरमैन की जॉइनिंग के लिए पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक बलकार सिंह सहित कई नेता जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने राजविंदर कौर को मिठाई खिलाई और उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।

.