PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब पुलिस का कारनामा, खड़े मोटरसाइकिल का ही काट दिया चालान, हैरान कर देगा पूरा मामला,

challan-in-chandigarh-police-for-a-motorcycle-in-jalalabad

.

PTB Big न्यूज़ जलालाबाद : जलालाबाद में एक मोटरसाइकिल पी.बी.-10 एच.सी.-01637 के दो बार चंडीगढ़ में चालान कट गए लेकिन मालिक का दावा किया है कि वह कभी चंडीगढ़ ही नहीं गया और उसकी मोटरसाइकिल भी वहां नहीं गई। चालान जलालाबाद में मौजूद मोटरसाइकिल के चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर दोपहर एक बजे और शाम छह बजे काटे गए। मालिक को मैसेज मिला,

.

.

जिसमें बताया गया कि उसकी बाइक पर चालान काटा गया है। उसने कहा कि उसे 2024 का भी एक चालान मिला है, जिससे कुल तीन चालान हो गए हैं, जिनकी राशि 2500 रुपए है। मालिक ने प्रशासन से गुहार लगाई है और चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को लिखित शिकायत भेजी है। यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि अगर कोई और इस बाइक के नंबर का इस्तेमाल करके कोई अपराध करता है,

.

.

तो उसकी जिम्मेदारी मालिक पर आ सकती है। मोटरसाइकिल के मालिक कश्मीर चंद वासी लमोचड़ कलां ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर दो चालान एक बजे और छह बजे के करीब काटे गए, जिनकी कुल राशि 2500 है। मालिक ने स्पष्ट किया कि उसकी बाइक जलालाबाद में थी और चंडीगढ़ में नहीं गई। मालिक ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की जांच की जाए,

.

.

क्योंकि अगर उसकी बाइक का नंबर किसी अपराध में इस्तेमाल होता है, तो उसको कसूरवार ठहराया जाएगा। उसने यह भी बताया कि उसने बाइक लुधियाना से खरीदी थी और उसके पास सभी आवश्यक दस्तावेज हैं। उसने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।