PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पूर्व कांग्रेसी MLA पर हुआ कातिलाना हमला, PSO व समर्थक भी घायल, हमलावरों ने की 12 राउंड फायरिंग, Video Viral

himachal-pardesh-bilaspur-bullets-fired-congress-leader-former-mla-bamber-thakur-and-pso-injured

PTB Big Political न्यूज़ बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर शुक्रवार को फायरिंग हुई। इसमें बंबर ठाकुर के साथ उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) और समर्थक घायल हुए हैं। बंबर ठाकुर को एक और पीएसओ को 3 गोलियां लगीं हैं। वहीं समर्थक को छर्रे लगे हैं। बंबर ठाकुर को IGMC शिमला तो पीएसओ को बिलासपुर एम्स में रेफर किया गया। डॉक्टर महेश के मुताबिक बंबर खतरे से बाहर हैं। गोली अभी अंदर ही है।

.

उनके जरूरी टेस्ट करवाएं जा रहे हैं। ये घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। जिसमें 4 आरोपी कैद हुए हैं। एक आरोपी गोली मारता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। बंबर ठाकुर पर एक साल पहले भी हमला हुआ था। तब उनका एक दांत टूटा था। हालांकि बाद में मुख्य आरोपी को गोलियां मारी गई थीं। 

.

.

जानकारी के मुताबिक दोपहर के वक्त बंबर ठाकुर पत्नी को चंद्र सेक्टर में मिले सरकारी आवास में समर्थकों के साथ होली खेल रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर 10 से 12 राउंड फायर कर दिए। इसमें बंबर, उनके PSO संजीव और समर्थक विशाल घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया। यहां से बंबर और संजीव को अलग-अलग अस्पताल में रेफर किया गया। पूर्व विधायक के भाई देवराज ने बताया कि बंबर से मिलने लोग आ रहे थे।

.

इस दौरान चार लोग आए। दो लोग गोली चलाने में लग गए। तब बंबर ठाकुर ने गाड़ी के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि बंबर ठाकुर ने चिट्‌टे के खिलाफ आवाज उठाई थी। हो सकता है इस वजह से उन पर हमला किया गया हो। पूर्व में हमला करने वाले लोग भी गोली चलाने वालों में शामिल हो सकते हैं। कुछ बड़े लोगों का भी इसमें हाथ हो सकता है। बंबर के बेटे ईशान सिंह ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पिता को गोलियां मारने की पोस्ट डाली।

.

.

उन्होंने लिखा- पिता को गोली मार दी। बिलासपुर के SP संदीप धवल ने कहा कि बंबर ठाकुर के थाई में गोली लगी है, जबकि पीएसओ के पांव, पीठ और थाई में लगी है। गोली लगी या छर्रे लगे ये डॉक्टरों की रिपोर्ट से क्लियर होगा। उन्होंने बताया कि गोलियां चलाने वालों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी होगी। CM सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि उन्होंने बंबर ठाकुर से बात की है। बंबर ने एम्स बिलासपुर के बजाय IGMC शिमला आने की इच्छा जाहिर की है।

.

इसके बाद उन्होंने बिलासपुर DC को निर्देश दिए कि बंबर को शिमला रेफर किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को गोली चलाने वालों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए है। बंबर ठाकुर पर पहले भी एक बार हमला हो चुका है। 23 फरवरी 2024 को रेल लाइन निर्माण कंपनी के कार्यालय के बाहर हमले में उनका एक दांत टूट गया था। तब 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद हमले के मुख्य आरोपी पर बिलासपुर कोर्ट परिसर के बाहर 20 जून 2024 को गोलियां चलाई गई।