PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विदेश में वर्क परमिट लगवाने के नाम पर फर्जी ट्रैवल एजैंट ने ठगे लाखों रूपये, FIR Registered,

names-for-getting-work-permit-in-new-zealand-fake-travel-agent-sandeep-singh-son-of-jarnail-singh-resident-of-amritsar-case-registered

PTB Big न्यूज़ नवांशहर : वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 8.60 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी एजेन्ट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। SSP को दी शिकायत में बलवीर सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव रत्तेवाल थाना काठगढ़ ने बताया कि उसने जनवरी,2025 में सोशल मीडिया पर विदेश भेजने संबंधी विज्ञापन देखा था। उसने दर्शाए गए मोबाइल नंबर पर काल की तो कालर ने

.

.

अपना नाम संदीप सिंह चौहान तथा अपने जर्मन इंमीग्रेशन अमृतसर संबंधी जानकारी दी। उसने बताया कि उसने अपनी प्लस टू पास लड़की हरमन कौर तथा साले राकेश कुमार के लड़के संदीप सिंह निवासी गांव रैल माजरा को वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने का सौदा 7-7 लाख में तय किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेन्ट ने उन्हें बताया कि वह सरकार के मंजूरशुदा ट्रैवल एजेन्ट है तथा पैसों का कोई रिस्क नही है। 

.

उसने बताया कि उक्त एजेन्ट ने उनसे दोनों को न्यूजीलैंड भेजने के लिए पास्पोर्ट तथा 8.60 लाख रुपए लेकर बाकी की राशि तैयार रखने के लिए कहा। परन्तु उक्त एजेन्ट ने न तो उनके बच्चों को विदेश भेजा तथा न ही पैसे वापिस कर रहे है। पैसे वापिस मांगने पर उन्हें धमकियां दी जा रही है । उसने बताया कि उक्त एजेन्ट द्वारा बच्चों को विदेश न भेजने तथा पैसे वापिस न करने के चलते उसकी लड़की को दिमागी सदमा पहुंचा है

.

.

तथा मानसिक हालत खराब है। SSP को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपी के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच DSP स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना काठगढ़ की पुलिस ने आरोपित संदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी अमृतसर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

.