PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, जुलाई महीने को लेकर मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी,

punjab-rain-alert-meteorological-department-made-a-big-prediction-about-the-month-of-july-2025

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार मानसून और पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राज्य में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, आज कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी भी दी गई है। सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। दूसरी ओर, लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है,  जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 

.

.

पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में औसतन 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे राज्य में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। मौसम विभाग ने आज पंजाब भर में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, आज राज्य के 11 जिलों के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

.

वहीं 4 जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली की संभावना है। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह राज्य में बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से 17, 21 और 22 जुलाई को कई स्थानों पर तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान यदि तापमान में और गिरावट आती है, तो लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिल सकती है।

.

.