.
.
.
PTB Big Political News complaint against sidhu for bringing a black partridge from pakistan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : विवादों के घेरे में रहने वाले पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अब एक नया विवाद जुड़ गया है / अब की बार विवाद की वजह पाकिस्तान से लाई गई ‘काला तीतर’ की ट्रॉफी है /
.
.
दरअसल, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) के वॉलंटियर संदीप जैन ने सिद्धू के खिलाफ जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज की है / उन्होंने इसे वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट,1972 का उल्लंघन करार दिया है / उनका कहना है कि मुझे तो मीडिया से पता चला कि सिद्धू पाक से एक काला तीतर लेकर आए हैं / ये गैरकानूनी है कि किसी भी पक्षी या जानवर या उनके शरीर के अंग को बिना अनुमति रखा जाए /
.
.
दरअसल बुधवार को सिद्धू यह ट्रॉफी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को भेंट करने पहुंचे लेकिन उन्होंने ने इस ट्रॉफी को लेने से इंकार कर दिया / मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना वन्य जीव विभाग की अनुमति के वह इस सौगात को कबूल नहीं कर सकते / खुद सिद्धू ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में कहा कि मुख्यमंत्री ने काला तीतर की ट्रॉफी को कबूल नहीं किया / मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं वन्य जीव विभाग से इसकी अनुमति लूंगा, क्योंकि इसे रखने की अनुमति नहीं है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News complaint against sidhu for bringing a black partridge from pakistan




































