PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा

delhi cm rekha gupta golden temple visit

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज अमृतसर पहुंची हैं। यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक ही दिन में शहर के तीन बड़े और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी। मुख्यमंत्री का दल पहले राजासांसी एयरपोर्ट पहुंचा, जहां प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि ने उनका स्वागत किया।

.

.

एयरपोर्ट से सीधा सीएम का काफिला विश्व प्रसिद्ध श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां माथा टेका और गुरबाणी का आशीर्वाद लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि लाल किले में आयोजित 350 सालों की शताब्दी समागम के बाद वे विशेष रूप से गुरुद्वारा साहिब में शुकराना करने आए हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि जब दिल्ली में ब्लास्ट हुआ था, उस समय मन बहुत घबरा गया था

.

Delhi CM Rekha Gupta Visits Golden Temple

.

और उन्होंने गुरु साहिब के आगे अरदास की थी कि इतना बड़ा दिहाड़ा सुरक्षित और शांति से मन जाए। गुरु साहिब की कृपा से शताब्दी बड़े ही सुचारू और पवित्र ढंग से मनाई गई, और संगत ने भरपूर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली कमेटी के सहयोग से यह ऐतिहासिक दिहाड़ा मनाया गया। साथ ही, गुरु साहिबान की जीवनी और इतिहास पर आधारित कई पुस्तकों का प्रकाशन भी किया गया है,

.

.

जिससे बच्चों को अपने विरसे और इतिहास से जोड़ने में मदद मिलेगी। सीस गंज साहिब, जहां गुरु साहिब का महान बलिदान हुआ और लाल किला, जहां इतिहास गवाह है, इन दोनों स्थानों ने इस शताब्दी समागम को और भी विशेष बना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव श्री दुर्गियाणा तीर्थ। यह मंदिर अमृतसर की धार्मिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है।

.

Delhi CM Rekha Gupta Visits Golden Temple

.

यहां मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना कर शहर की धार्मिक विविधता और सांस्कृतिक एकता को सम्मान देने का संदेश देंगी। दौरे का तीसरा और अंतिम धार्मिक स्थल श्री वाल्मीकि तीर्थ, जिसे रामतीर्थ के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान ऋषि वाल्मीकि और माता सीता से जुड़े ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के कारण विशेष श्रद्धा का केंद्र है। सभी धार्मिक कार्यक्रम पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल दोबारा राजासांसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होगा।