PTB News

Latest news
एच एम वी में ‘ज़ीमैन प्रभाव के माध्यम से परमाणु संरचना का अनावरण’ विषय पर सेमिनार-सह-कार्यशाला का आय... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे की शुर... जालंधर : Immigration ऑफिस में पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR, जालंधर : Immigration ऑफिस में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, सिख युवक का फोड़ा सिर... पंजाब पुलिस में तैनात SHO को किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों को हुआ बढ़ा फायदा, पीयू और डीसी दफ्तर को बम से उड़ाने की मिली धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड टीम सस्पेंड DIG भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें , ED नें पंजाब के11 ठिकानों पर की छापेमारी, चिट्ठी लिखकर! महात्मा गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलने का लिया अरविंद केजरीवाल ने फैसला, जाने मा... AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, राघव चड्ढा, संदीप पाठक सहित सात नेता अब होंगे भाजपा के सांसद, मिली मंजूर...

सस्पेंड DIG भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें , ED नें पंजाब के11 ठिकानों पर की छापेमारी,

Suspended DIG Bhullar's problems increased ED raided 11 places in chandigarh

.

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार के मामले में पहले ही सीबीआई की गिरफ्त में आए भुल्लर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर भी आ गए हैं। उनके चंडीगढ़ स्थित आवास समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। ईडी द्वारा कुल 11 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। इनमें चंडीगढ़ (2), लुधियाना जिला (5), पटियाला (2), नाभा (1) और जालंधर (1) शामिल हैं। ये सभी ठिकाने आरोपी, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामी व्यक्तियों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

.

.

इससे पहले सीबीआई की छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों को करीब 7.36 करोड़ नकद, लगभग ढाई किलोग्राम सोना, चांदी के आभूषण जिनकी कीमत करीब 2.32 करोड़ आंकी गई है, और 26 महंगी लग्जरी घड़ियां मिलीं। इन घड़ियों में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 50 से अधिक अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियां, चार हथियार और 100 से ज्यादा विदेशी शराब की बोतलें भी जब्त की गईं।

.

यह भी पढ़ें : पीयू और डीसी दफ्तर को बम से उड़ाने की मिली धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड टीम

बता दें कि सीबीआई ने भुल्लर को 16 अक्टूबर 2025 को मोहाली स्थित उनके दफ्तर से रिश्वत मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक कबाड़ कारोबारी से पुराने एफआईआर को निपटाने और भविष्य में सुरक्षा देने के बदले लाखों रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने उन्हें 5 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा था। इस मामले के बाद सीबीआई ने उनकी संपत्तियों की भी जांच शुरू की, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के संकेत मिलने पर 29 अक्टूबर 2025 को एक और केस दर्ज किया गया। तब से भुल्लर न्यायिक हिरासत में हैं और चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद हैं।

.

यह भी पढ़ें : AAP पार्टी के 7 सांसदों की बगावत के बीच ‘डटे’ रहे सांसद बलबीर सीचेवाल, आखिर क्यों ठुकराया ऑफर?

.

यह भी पढ़ें : महान शिक्षक, मार्ग दर्शक, दयावान, समाज सेवक सेंट सोल्जर एवं पी पी आर ग्रुप के चेयरमैन स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए,

.

Latest News