PTB Big News नई दिल्ली : वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई। लंबे समय के बाद बाजार में लौटती इस मजबूती ने निवेशकों के उत्साह को बढ़ा दिया है।शेयरों की बात करें तो सन फार्मा में 4.57% की बड़ी तेजी देखी गई और इसका भाव 1,694 रुपये पर पहुँच गया। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और L&T के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी हो रही है।
. .भारतीय बाजार की इस तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों की मजबूती एक बड़ा कारण है। वॉल स्ट्रीट. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊँचाई पर बंद हुए। नैस्डैक में 1.63% और S&P 500 में 0.80% की बढ़त रही। एशियाई बाजार, जापान का निक्केई 0.53% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी, निफ्टी फ्यूचर्स में करीब 185 अंकों का प्रीमियम देखा गया, जिसने सुबह ही सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे दिए थे।
.भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसका मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव बताया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों को प्रभावित किया है। बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट सोना टैक्स सहित 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, MCX पर सोने का वायदा भाव 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी की कीमतों में भी हल्की बढ़त देखी जा रही है। MCX पर चांदी आज 0.15% की बढ़त के साथ 2,45,009 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
. . .










































